Skip to main content

Brihaspativar Vrat Katha प्रथम अध्याय

नमस्ते! आज हम Brihaspativar Vrat Katha को ध्यान पूर्वक पढ़ेंगे इसलिए बिना समय को गवांय Brihaspativar Vrat Katha को आरम्भ करते हैं। 

Brihaspativar Vrat Katha की रूपरेखा 

बहुत समय पहले की बात है; भारत में एक राजा राज्य करता था। वो राजा बड़ा ही प्रतापी और दानवीर था। वह प्रत्येक दिन मंदिर में जाता था तथा ब्राह्मणों और बुजुर्गों की सेवा किया करता था। उसके दरवाजे से कोई भी खाली हाथ लौट कर नहीं आता था। वह राजा प्रत्येक बृहस्पतिवार को वृहस्पति देव का व्रत रखा करता था। वह गरीबों की सहायता करता था किन्तु ये सब राजा के कर्म उसकी पत्नी को अच्छे नहीं लगते थे। राजा की पत्नी किसी भी प्रकार का दान भी नहीं देती थी तथा ना ही किसी प्रकार की कोई पूजा किया करती थी और ऐसा करने को अपने पति अर्थात्‌ राजा से भी कहा करती थी।

Brihaspativar Vrat Katha
Brihaspativar Vrat Katha

वृहस्पति देव का आगमन 

एक दिन राजा जंगल गए हुए थे अकेले ही, महल में रानी और दासी ही रह गयीं थी। राजा के जाने पर बृहस्पति देव एक साधु का रूप रख कर राजा के घर भिक्षा मांगने गए। साधु का रूप रखे हुए वृहस्पति देव रानी से बोले भिक्षाम् देही। रानी साधु महाराज से बोली है महाराज रोज-रोज के इस दान-पुण्य से में परेशान हो गई हूँ। इस कार्य के लिए तो मेरे पति देव ही बहुत हैं। कृपया करके आप हमारा सारा धन नष्ट कर दें ताकि मैं आराम से रह सकूँ। साधु महाराज बोले है देवी! तुम सा विचित्र मैंने आज तक नहीं देखा। देवी संतान में पुत्र और सम्पत्ति में धन तो सभी को प्रिय है; इनसे अलग होकर तो कोई भी प्राणी जीना भी नहीं चाहता। पापी मनुष्यों को भी धन और संतान की चाहत होती है।

वृहस्पति देव का रानी को उपदेश

अतः देवी आप ऐसा क्यों सोचती हो आपके पास धन अधिक है तो खाली पेट व्यक्तियों को भोजन कराओ, जरूरत मंद व्यक्तियों को अन्न का दान दो, प्यासे को प्याऊ लगाकर पानी पिलाओ, ब्राह्मणों का सत्कार करो, मान-पक्षों को मनोनुसार धन दो। गरीब व्यक्तियों की कुंआरी कन्याओं के विवाह के लिए धन दो तथा उनका विवाह कराओ। भ्रमण कर रहे व्यक्तियों के विश्राम के लिए निःशुल्क धर्मशाला बनाओ। मंदिरों का निर्माण कराओ आदि अनेकों ऐसे धर्म के कार्य हैं जिनको आप धन की अधिकता होने पर कर सकते हैं। इस प्रकार के कर्मों से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी तथा आपका नाम विश्व विख्यात होगा। इसके साथ-साथ जानें-अनजाने में किए हुए इस जन्म के तथा पुनर्जन्म के सभी पापों का भार समाप्त होगा।

साधु का रूप रखे हुए वृहस्पति देव ने रानी को समझाने के लिए इसी प्रकार के कई धर्मोंपदेश दिए किन्तु रानी के मन की मलिनता ने इन सब बातों को ना स्वीकारा और साधु महाराज से बोली ये धर्म के उपदेश देने के लिए मेरे पति देव ही बहुत हैं। कृपया करके आप धर्म का पाठ ना पढ़ाओ तथा जैसा मैंने कहा है वैसा करो क्योंकि मुझे ऐसे धन की कोई आवश्यकता नहीं जिससे मैं अपने अलावा दूसरों का भी पेट पालूं तथा जिस धन को रखने उठाने में ही मेरा सारा समय समाप्त हो जाए।

रानी की इच्छा पूर्ति 

वृहस्पति देव के बार-बार भरसक प्रयास करने पर भी जब रानी के मुख से बार-बार कटु वचन निकलते तो अंत में वृहस्पति देव ने कहा----- “हे देवी! अब तुम्हारी ऐसी ही इच्छा है तो ऐसा ही होगा किन्तु जैसा अब मैं कह रहा हूँ वैसा ही करना”। बृहस्पतिवार को ही घर में पौंछा लगाना, घर की साफ-सफाई बृहस्पतिवार को ही करना, बृहस्पतिवार को ही घर की गंदगी बाहर निकालना। अपने बालों को धोना (स्त्री के लिए), तथा राजा से कहना कि वो बृहस्पतिवार को ही बाल साफ करे अर्थात्‌ दाड़ी बनाए, भोजन में मांस-मदिरा का सेवन करे और अपने कपड़े अन्य से धुलवाना। इस प्रकार केवल सात बृहस्पतिवार करना तो है देवी आपका सारा धन नष्ट हो जाएगा; ऐसा कहकर वो साधु महाराज चले गए।

रानी ने वैसा ही किया जैसा कि साधु महाराज के रूप में वृहस्पति देव ने कहा था। रानी को ऐसा करते हुए केवल तीन बृहस्पतिवार ही गुजरे थे कि राजा का समस्त धन नष्ट हो गया और राजा का परिवार दोनों समय का भोजन करने के लिए तरसने लगा और संसार के सुखों से वंचित रहने लगा। तब राजा ने रानी से कहा कि देवी तुम यहीं रहो मैं किसी अन्य जगह जाकर काम करने की तलाश करता हूँ क्योंकि यहाँ मुझे सभी जानते हैं इसलिए यहाँ मैं कोई कार्य भी नहीं कर सकता। राजा ने कहा देवी अपने देश (जहाँ हम रह रहे हैं) में चोरी करना तथा परदेश (अपने गांव से दूसरा गांव या शहर) में भीख मांग कर खाना एक बराबर है, ऐसा कहते हुए राजा परदेश चला गया।

राजा का परदेश गमन 

परदेश में जाकर राजा जंगल से लकड़ी लाकर शहर में बेचा करता था। इस तरह राजा अपने जीवन का निर्वहन करने लगा। इधर रानी और दासी दुखी रहने लगे, जिस रोज भोजन मिलता उस दिन भोजन कर लेते अन्य दिन भोजन न मिलने पर भूखे पेट ही सोना पड़ता था। ऐसा करते-करते रानी और दासी अत्यधिक परेशान हो गए एक समय तो ऐसा आया कि लगातार 7 दिन तक भोजन ना मिलने के कारण रानी और दासी को भूखे ही सोना पड़ा तब रानी ने दासी से कहा---- हे दासी! यहां पास के ही नगर में मेरी बहन रहती है। वह बड़ी धनवान है।

दासी से आग्रह 

दासी तुम वहां जाओ और 25 किलो के आसपास अनाज मांग लाओ जिससे कुछ समय के लिए गुजारा हो जाएगा। दासी ने रानी की बात मानी और वहां चली गयी लेकिन रानी की बहिन उस दिन वृहस्पति देव का पूजन कर रही थी। जब दासी ने रानी की बहिन को देखा तो बोली--- रानी मुझे आपकी बहिन ने भेजा है मुझे लगभग 25 किलो अनाज दे दो। इस प्रकार दासी ने रानी से कई बार कहा लेकिन रानी ने कोई उत्तर नहीं दिया क्योंकि रानी उस समय brihaspativar vrat katha सुन रही थी।

उत्तर ना मिलने पर दासी बहुत दुखी हुई और गुस्सा भी बहुत आया लेकिन बिना कुछ कहे वहां से वापिस आ गई और वापिस आकर रानी से बोली----रानी आपकी बहिन तो बड़ी ही घमंडी है। उसने मेरी बात का कोई उत्तर ही नहीं दिया। वो छोटे लोगों से बात भी नहीं करती तभी तो उसने मेरी तरफ देखा भी नहीं इसलिए मैं वहां से वापिस आ गई। रानी बोली----- उसमें उसका कोई दोष नहीं है जब बुरे दिन आते है तब कोई सहारा नहीं देता। आपत्ति के समय में ही जो साथ दे वही व्यक्ति अपना है, आपत्ति काल में ही अच्छे-बुरे का पता चलता है।

भाग्य का दोष 

खैर! अब जो ईश्वर की इच्छा होगी वही होगा। यह सब हमारे भाग्य का दोष है। इधर उस रानी की बहिन ने सोचा कि मेरी बहिन की दासी आई थी किन्तु brihaspativar vrat katha सुनने के कारण मैं उससे कुछ बोल ना पाई। यह सब दासी ने मेरी बहिन को बताया होगा तो मेरी बहिन मेरे बारे में क्या सोच रही होगी वो बहुत दुखी हुई होगी। यह सब सोच-सोचकर रानी की बहिन बहुत दुखी होने लगी और निर्णय लिया कि कल भोर होते ही अर्थात्‌ सवेरे ही अपनी बहिन के पास जाऊँगी।

बहिन का आगमन 

जब अगले दिन रानी की बहिन रानी के घर पहुंची तो बहिन से कहा---- “बहिन मुझे माफ करना मैंने तुम्हारी दासी को कोई जवाब नहीं दिया यहां तक कि उसकी तरफ देखा भी नहीं वो इसलिए कि मैं बृहस्पतिवार का व्रत कर रही थी और जिस समय दासी पहुंची उस समय में वृहस्पति देव का पूजन कर रही थी तथा brihaspativar vrat katha को सुन रही थी। brihaspativar vrat katha को सुनते समय ना उठते हैं ना ही किसी से बात करते हैं इसलिए मैं आपकी दासी से कुछ ना बोल पायी”।

कहो दासी क्यों गयी थी। रानी बोली----बहन! हमारे पास खाने को कुछ नहीं है। मैंने दासी को तुम्हारे पास कुछ अनाज लेने को भेजा था जिससे हमारे कुछ दिन आराम से गुजर सके, अब ऐसी हमारी हालत क्यों है तुम्हें सब पता है क्योंकि तुमसे कोई बात छुपी तो नहीं है हमारी। बहिन बोली रानी वृहस्पति देव सभी की मनोकामना पूरी करते हैं brihaspativar vrat katha को सुनते समय तुम्हारी दासी मेरे घर पहुंची थी। इसलिए तुम्हारी भी मनोकामना पूरी हुई होगी देखो शायद घर में कहीं अनाज रखा हो।

रानी की इच्छा पूर्ण 

रानी बहिन के कहने के अनुसार जब घर के अंदर गई तो देखने पर एक घड़े में रानी को अनाज भरा हुआ मिला। यह सब देख कर रानी और दासी बहुत खुश हुए। तब दासी के मन में एक विचार आया जो उसने रानी से कहा, “देखो रानी हमें अनाज नहीं मिलता तो हम वैसे भी व्रत ही रहते हैं, आपको भलीभाँति पता है कि पिछले सात रोज हमने केवल पानी पीकर ही गुजारा किया है”। रानी बोली हाँ दासी कह तो तुम सही रही हो पर मूलतः कहना क्या चाहती हो वो तो बताओ।

Brihaspativar Vrat Katha का पूछना 

दासी बोली रानी क्यों ना अपनी बहिन से आप भी brihaspativar vrat katha कैसे सुनते हैं वृहस्पति देव का बृहस्पतिवार को कैसे व्रत रहते हैं का सम्पूर्ण विधान पूछ लो ताकि हम भी वृहस्पति देव का पूजन कर लिया करें क्योंकि व्रत रहना हमारे लिए इस समय कोई बड़ी बात नहीं है। दासी के इस प्रकार अनुग्रह करने पर रानी मान गयी और अपनी बहिन से बोली---- “बहिन हमें भी brihaspativar vrat katha की विधि बतलाओ ताकि हम भी यह व्रत रह लिया करें”।

बहिन ने कहा---- बृहस्पतिवार के व्रत में चने की दाल अर्थात्‌ दौल और मुनक्का से विष्णु भगवान का केले की जड़ में पूजन करें, दीपक प्रज्वलित करें, पीला भोजन करें, पीले ही वस्त्र धारण करें तथा brihaspativar vrat katha को ध्यान पूर्वक सुनें। इस प्रकार प्रत्येक बृहस्पतिवार करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अन्न-पुत्र-धन देते हैं।

Brihaspativar Vrat Katha सुनने का निश्चय 

रानी और दासी ने निश्चय किया कि अब से प्रत्येक बृहस्पतिवार को हम भी ऐसा ही करेंगे तथा ऐसा ही किया। कुछ ही बृहस्पतिवार बीते थे कि रानी के पास फिर से धन आ गया। रानी फिर से आलस्य करने लगी तब दासी ने कहा रानी आप पहले भी इसी प्रकार आलस्य करती थी, तुम्हें धन रखने में कष्ट होता था, दान-पुण्य का कार्य तुमसे होता नहीं था इसी कारण आपका सभी धन नष्ट हो गया। अब विष्णु भगवान की कृपा से हमें पुनः धन मिला है तो पुनः तुम्हें आलस्य होता है। बड़ी परेशानियों के बाद हमने ये धन पाया है इसलिए अब हमें दान-पुण्य करना चाहिए। रानी अपने धन को शुभ कार्यों में खर्च करो जिससे तुम्हारे कुल का यश बढ़े तथा तुम्हें स्वर्ग की प्राप्ति हो।

तब रानी ने कहा हाँ दासी तुम सत्य कह रही हो। तब रानी ने शुभ कर्म करना प्रारम्भ किए उनका यश फैलने लगा। एक दिन रानी और दासी विचार करने लगे कि ना जाने राजा किस प्रकार होंगे, उनकी क्या दशा होगी कुछ पता नहीं। तब भगवान से रानी और दासी ने प्रार्थना की कि हमारे राजा को किसी भी प्रकार हमारे पास भेज दो।

राजा का विलाप 

इधर राजा हर रोज की तरह लकड़ी बिन कर लाता और शहर में जाकर बेच देता जिससे वो एक समय का ही भोजन कर पाता था। आज भी राजा लकड़ी बीनने जंगल गया और बीनते-बीनते अपने पुराने दिनों को याद करने लगा, याद करते-करते अचानक से उसे रोना आ गया और एक जगह पर बैठकर रोने लगा तभी साधु रूप रखकर वृहस्पति देव आए और बोले----हे लकड़हारे! तुम क्यों रोते हो तुम्हें क्या परेशानी है।

राजा बोला----- हे साधु महाराज! आपसे क्या छुपा है आपको तो सब पता है और राजा ने साधु को अपनी इस तरह दशा होने की सभी बात बता दी। साधु बोले अब परेशान ना हो तुम बृहस्पतिवार का व्रत रहो और brihaspativar vrat katha सुनो तथा केले की जड़ में इस तरह विष्णु भगवान का पूजन करो। तुम्हारा सब-कुछ सही हो जाएगा। जैसे तुम पहले थे वैसे ही पुनः हो जाओगे।

राजा बोला साधु जी मेरे पास इतना भी पैसा नहीं बचता कि मैं एक समय भोजन करने के पश्चात्‌ अगले दिन का भी भोजन कर पाऊँ फिर मैं वृहस्पति देव का पूजन करने के लिए सामान कहाँ से ला पाऊँगा। तब वृहस्पति देव अर्थात्‌ साधु बोले कि तुम बृहस्पतिवार को लकड़ी बेचने शहर जाओ तुम्हें हर रोज से दोगुना धन प्राप्त होगा जिससे तुम भोजन भी कर पाओगे और पूजा करने के लिए सामान भी ला पाओगे।

राजा बोला साधु जी यह सब तो ठीक है लेकिन मुझे वृहस्पति देव की कहानी नहीं पता फिर मैं कैसे इस पूजा को सम्पन्न कर पाऊँगा। साधु बोले ठीक है तो फिर सुनो वृहस्पति देव की कहानी--------“जो अगले अध्याय में मिलेगी आपको”।


Comments

Popular posts from this blog

Aries Horoscope Tomorrow मेष राशि की सम्पूर्ण भविष्यवाणी

Aries Horoscope Tomorrow सबकुछ बदलने वाला है आपकी आक्रमकता के कारण, समय रहते आपको अपने गुस्से पर काबु पाना होगा नहीं तो काम खराब हो सकता है। मेष राशि का निर्धारण  मेष राशि मंगल देव की है। मंगल देव की 2 राशियां है एक मेष और एक वृश्चिक। Aries Horoscope Tomorrow मेष में जन्में व्यक्ति का तत्व अग्नि होता है। मेष राशि 30° की होती है प्रत्येक राशि 30° की होती है कुल 12 राशियां होती है जिनके नाम इस प्रकार है मेष(aries), वृष(Taurus), मिथुन(Gemini), कर्क(caner), सिंह(Leo), कन्या(Virgo), तुला(Libra), वृश्चिक(Scorpio), धनु(Sagittarius), मकर(Capricorn), कुंभ(Aquarius), मीन(Pisces)। Aries Horoscope Tomorrow  अगर 12 राशियों को 30° से गुणा करें तो परिणाम 360° आयेगा और किसी भी व्यक्ति के राशि का निर्धारण चंद्रमा के आधार पर होता है और चंद्रमा एक राशि में लगभग सवा दो दिन तक रहता है अर्थात्‌ 360° का चक्कर चंद्रमा लगभग 28 दिन में पूर्ण कर लेता है या यूं कहें कि चंद्रमा पहले दिन से जिस राशि से चलेगा पुनः उसी राशि में पहुंचने में उसको 28 दिन का समय लगेगा। कुण्डली में चंद्रमा का महत्व(Aries Horoscop...

Brahmacharya Rules in Hindi ॥ Brahmacharya Benefits in Hindi ॥

Brahmacharya Rules in Hindi तथा Brahmacharya Benefits in Hindi ये जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि ब्रह्मचर्य है क्या क्योंकि आपकी नजर में तो वही ब्रह्मचारी है जो Sex ना करे और वीर्य को रोकना ब्रह्मचर्य।  नमस्ते! स्वागत है आपका Astrovarta में आज हम Brahmacharya को अच्छी तरह समझेंगे ताकि आज के बाद हमें इस विषय को लेकर कोई दुविधा ना हो।  Brahmacharya Rules in Hindi  हम और आप इस बात को अच्छे प्रकार से जानते हैं कि ब्रह्मचर्य का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है लेकिन आज के कलयुगी समाज में जिस प्रकार का वातावरण फैला हुआ है उसमें ब्रह्मचर्य के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं है तथा इस विषय को लेकर लगभग प्रत्येक व्यक्ति चिन्तित भी रहता है। ऐसी बात नहीं है कि मैं जन्म से clear हूँ इस विषय को लेकर लेकिन समय रहते समझा और जिस प्रकार समझा वही आपको समझाने का प्रयास कर रहा हूँ। अगर आपको ब्रह्मचर्य के बारे में नहीं पता तो ये आपका दोष नहीं है। मेरी नजर में आप उन लोगों से तो कम से कम उपर ही हो जिनके मन-मस्तिष्क में इस विषय को लेकर अभी तक तहलका नहीं मचा। आप इस विषय को ढूंढते हुए आए...