Skip to main content

Aries Horoscope Tomorrow मेष राशि की सम्पूर्ण भविष्यवाणी

Aries Horoscope Tomorrow सबकुछ बदलने वाला है आपकी आक्रमकता के कारण, समय रहते आपको अपने गुस्से पर काबु पाना होगा नहीं तो काम खराब हो सकता है।

मेष राशि का निर्धारण 

मेष राशि मंगल देव की है। मंगल देव की 2 राशियां है एक मेष और एक वृश्चिक। Aries Horoscope Tomorrow मेष में जन्में व्यक्ति का तत्व अग्नि होता है। मेष राशि 30° की होती है प्रत्येक राशि 30° की होती है कुल 12 राशियां होती है जिनके नाम इस प्रकार है मेष(aries), वृष(Taurus), मिथुन(Gemini), कर्क(caner), सिंह(Leo), कन्या(Virgo), तुला(Libra), वृश्चिक(Scorpio), धनु(Sagittarius), मकर(Capricorn), कुंभ(Aquarius), मीन(Pisces)।


Aries Horoscope Tomorrow 

अगर 12 राशियों को 30° से गुणा करें तो परिणाम 360° आयेगा और किसी भी व्यक्ति के राशि का निर्धारण चंद्रमा के आधार पर होता है और चंद्रमा एक राशि में लगभग सवा दो दिन तक रहता है अर्थात्‌ 360° का चक्कर चंद्रमा लगभग 28 दिन में पूर्ण कर लेता है या यूं कहें कि चंद्रमा पहले दिन से जिस राशि से चलेगा पुनः उसी राशि में पहुंचने में उसको 28 दिन का समय लगेगा।


कुण्डली में चंद्रमा का महत्व(Aries Horoscope Tomorrow)

इसलिए तो कहते हैं कि चंद्रमा का कुण्डली में योगकारक होना नितान्त आवश्यक है शायद इसलिए महादेव की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि चंद्रमा के आराध्य शिव जी है।आपको पता होगा रावण की कुण्डली जब दिखाई गई तो कहा था कि रावण तू सबकुछ बन सकता है पर विश्व विजेता नहीं, क्योंकि उसकी कुण्डली में चंद्रमा की स्थिति सही नहीं थी इसलिए कदाचित रावण शिव का उपासक था और चंद्रमा का सम्बंध सीधे मन से होता है जिस व्यक्ति का मन स्थिर नहीं रहेगा वो व्यक्ति किसी भी कार्य को शायद ही अंतिम चरण तक पहुँचा पायेगा।


मेष राशि के अक्षर

ये तो समझ लिया कि मेष राशि अग्नि तत्व की होती है लेकिन जिनकी मेष राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ होता है। मेष राशि में भी 3 नक्षत्र आते हैं एक अश्विनी जो केतु देव का होता है और दूसरा भरणी जो शुक्र देव का नक्षत्र है और तीसरा कृतिका जिसके स्वामी सूर्य देव हैं।


मेष राशि का स्वभाव

  1. मेष राशि में जन्में व्यक्ति अग्नि तत्व होने के कारण थोड़े गुस्सैल, आक्रामक और अड़ियल होते हैं।
  2. इनकी कुण्डली में चंद्रमा की position अगर अच्छी है तो ये व्यक्ति जो ठान लेते हैं वो करके भी रहते हैं।
  3. अगर चंद्रमा डमाडोल है तो इन व्यक्ति का मन भी डमाडोल होता है जिस जोश से ये किसी भी कार्य को शुरू करते हैं उसी जोश के साथ ये उस कार्य को पूरा नहीं कर पाते बल्कि कार्य को बीच में छोड़ के कोई दूसरा कार्य हाथ में ले लेते हैं और फिर उस कार्य के साथ भी यही करते हैं मतलब मन में अशान्ति का कारण बना ही रहता है।

मेष राशि का चरित्र

  • मेष राशि के जातक किसी भी कार्य को बहुत जल्दी-जल्दी करते हैं इसी जल्दबाज़ी के कारण कभी-कभी कार्य को बिगाड़ भी लेते हैं। इनका प्रतीक चिन्ह मेढ़ा होता है इसलिए ये बहुत ही आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं साथ ही शिशु की तरह मासूम भी होते हैं। प्यार से इनसे कुछ भी करवा लो परंतु जिद या नीचे झुका के इनसे कोई भी कुछ भी नहीं करवा सकता है, इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं
  • Aries Horoscope Tomorrow ये जातक बहुत ही जल्दी किसी पर भी विश्वास कर लेते हैं और अंत में अधिकतर धोखा ही खाते हैं लेकिन मेष राशि में जन्में लोग अत्यधिक विश्वास के पात्र होते हैं- 100 में से 75 व्यक्ति ऐसे होते हैं जिन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।

मेष राशि का जीवनसाथी

मेष राशि वाले जातकों की कुण्डली में 7 वें घर में अगर मेष राशि होती है तो उनका जीवनसाथी अधिकतर साँवला ही होता है, जिस प्रकार से जातक तीव्र बुद्धिमता से संपन्न होते हैं उसी प्रकार से ये अपने जीवनसाथी को चाहते हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो अपने जीवनसाथी को छोटी से छोटी बात का बहुत ही बेहतरीन तरीके से स्पष्टीकरण देते हैं और अगर इनका जीवनसाथी इनकी किसी बात को इतनी जल्दी नहीं समझ पाते तो ये बहुत जल्दी भड़क भी जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद अपने आप सुलझ जाते हैं।


मेष राशि में नक्षत्रों का फल

अश्विनी नक्षत्र

  • मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के चारों चरण आते हैं। अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण के अधिपति केतु-मंगल होते हैं जो जातक को अधिक उग्र, ऊर्जावान और निरंकुश बना देते हैं। इसलिए जातक अपने अनुसार ही कार्य और बात करना पसंद करता है।
  • अश्विनी नक्षत्र दूसरे चरण के अधिपति केतु-शुक्र होते हैं जो जातक को अधिक आलसी बनाते हैं, किन्तु बुद्धि बहुत सार्प होती है इनकी।
  • अश्विनी नक्षत्र के तीसरे चरण के अधिपति केतु-बुद्ध होते हैं जो जातक के विचारों में शालीनता लाते हैं।
  • चौथे चरण के अधिपति केतु-चंद्रमा होने से जातक को लेखन कला में प्रभुत्व हांसिल होता है इसके साथ-साथ जातक भ्रमणशील भी होता है।


भरणी नक्षत्र

  1. प्रथम चरण- [स्वामी: शुक्र-सूर्य] जिसके कारण व्यक्ति घमंडी, अहम वाला या चापलूसी करने वाला होता है।
  2. द्वितीय चरण- [स्वामी: शुक्र-बुद्ध] जातक या तो शिक्षक या फिर संचार के माध्यम से धन कमाता है।
  3. तृतीय चरण- [स्वामी: केवल शुक्र] जातक को बुद्धिमान, चालाक, विलासिता-प्रिय, जो कार्य कोई भी इतनी आसानी से ना कर पाये वो ये कर ले ऐसा बनाते हैं।
  4. चतुर्थ चरण- [स्वामी: शुक्र-मंगल] जिसके कारण व्यक्ति का अपने जीवनसाथी से मनमुटाव का कारण हमेशा बना रहता है, कभी-कभी मंगल की position कुण्डली में अच्छी ना होने से जातक का तलाक भी हो जाता है।

कृतिका नक्षत्र

मेष राशि में कृतिका नक्षत्र के पहले चरण के स्वामी सूर्य-गुरु होते हैं, जो जातक को शालीनतावान, गुणवान, सद्विचारों वाला, सामाजिक व दूसरों के प्रति सद्भावना रखने वाला बनाता है। और सूर्य-गुरु की position कुण्डली में अच्छी होने से जातक के सरकारी नोकरी के योग बनते हैं साथ में प्रतिष्ठावान व्यक्ति बनाते हैं अन्यथा व्यक्ति चरम रोग का शिकारी और परिवार से निर्धन भी हो सकता है।

Aries Horoscope Tomorrow यहां पर हम मेष राशि का सम्पूर्ण विश्लेषण समाप्त करते हैं। तब तक के लिए नमस्ते मिलते हैं एक और नए रोचक विषय के साथ। 

Comments

Popular posts from this blog

Brihaspativar Vrat Katha प्रथम अध्याय

नमस्ते! आज हम Brihaspativar Vrat Katha को ध्यान पूर्वक पढ़ेंगे इसलिए बिना समय को गवांय Brihaspativar Vrat Katha को आरम्भ करते हैं।  Brihaspativar Vrat Katha की रूपरेखा  बहुत समय पहले की बात है; भारत में एक राजा राज्य करता था। वो राजा बड़ा ही प्रतापी और दानवीर था। वह प्रत्येक दिन मंदिर में जाता था तथा ब्राह्मणों और बुजुर्गों की सेवा किया करता था। उसके दरवाजे से कोई भी खाली हाथ लौट कर नहीं आता था। वह राजा प्रत्येक बृहस्पतिवार को वृहस्पति देव का व्रत रखा करता था। वह गरीबों की सहायता करता था किन्तु ये सब राजा के कर्म उसकी पत्नी को अच्छे नहीं लगते थे। राजा की पत्नी किसी भी प्रकार का दान भी नहीं देती थी तथा ना ही किसी प्रकार की कोई पूजा किया करती थी और ऐसा करने को अपने पति अर्थात्‌ राजा से भी कहा करती थी। Brihaspativar Vrat Katha वृहस्पति देव का आगमन  एक दिन राजा जंगल गए हुए थे अकेले ही, महल में रानी और दासी ही रह गयीं थी। राजा के जाने पर बृहस्पति देव एक साधु का रूप रख कर राजा के घर भिक्षा मांगने गए। साधु का रूप रखे हुए वृहस्पति देव रानी से बोले भिक्षाम् देही । रानी साधु महाराज...

Brahmacharya Rules in Hindi ॥ Brahmacharya Benefits in Hindi ॥

Brahmacharya Rules in Hindi तथा Brahmacharya Benefits in Hindi ये जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि ब्रह्मचर्य है क्या क्योंकि आपकी नजर में तो वही ब्रह्मचारी है जो Sex ना करे और वीर्य को रोकना ब्रह्मचर्य।  नमस्ते! स्वागत है आपका Astrovarta में आज हम Brahmacharya को अच्छी तरह समझेंगे ताकि आज के बाद हमें इस विषय को लेकर कोई दुविधा ना हो।  Brahmacharya Rules in Hindi  हम और आप इस बात को अच्छे प्रकार से जानते हैं कि ब्रह्मचर्य का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है लेकिन आज के कलयुगी समाज में जिस प्रकार का वातावरण फैला हुआ है उसमें ब्रह्मचर्य के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं है तथा इस विषय को लेकर लगभग प्रत्येक व्यक्ति चिन्तित भी रहता है। ऐसी बात नहीं है कि मैं जन्म से clear हूँ इस विषय को लेकर लेकिन समय रहते समझा और जिस प्रकार समझा वही आपको समझाने का प्रयास कर रहा हूँ। अगर आपको ब्रह्मचर्य के बारे में नहीं पता तो ये आपका दोष नहीं है। मेरी नजर में आप उन लोगों से तो कम से कम उपर ही हो जिनके मन-मस्तिष्क में इस विषय को लेकर अभी तक तहलका नहीं मचा। आप इस विषय को ढूंढते हुए आए...